अयोध्या: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ शिक्षकों का प्रशिक्षण
मिल्कीपुर/अयोध्या। मिल्कीपुर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ है। दूसरे दिन तक प्रशिक्षण संसाधन नहीं जुटाए जा सके हैं। 30 जून को जारी आदेश में उल्लेखित किया गया था कि 15 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों …
मिल्कीपुर/अयोध्या। मिल्कीपुर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ है। दूसरे दिन तक प्रशिक्षण संसाधन नहीं जुटाए जा सके हैं। 30 जून को जारी आदेश में उल्लेखित किया गया था कि 15 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों का प्रशिक्षण हर हाल में पूरा कर लिया जाए, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस आदेश की हवा निकाल दी है।
आपाधापी के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 सितंबर को दो छोटे-छोटे कमरों में शुरू करा दिया गया। एक कमरे में 60 शिक्षक और दूसरे कमरे में 40 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त किया जाना सुनिश्चित किया गया। मजे की बात तो यह है कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 60 शिक्षकों के सापेक्ष दो एआरपी प्रशिक्षक और 40 शिक्षकों के सापेक्ष 3 एआरपी प्रशिक्षक लगाए गए हैं।
महिलाओं के लिए रनिंग वाटर शौचालय की भी कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की जा सकी है। प्रशिक्षक एआरपी पारिजा श्रीवास्तव का कहना है कि राइटिंग पैड इतना घटिया क्वालिटी का है कि शिक्षकों में वितरित करते समय ही उसके पन्ने अलग हो जा रहे हैं।
प्रशिक्षण कक्ष में पंखा न होने के चलते शिक्षकों के विरोध के बाद प्रशिक्षण हाल में दूसरे दिन पंखे की व्यवस्था कराई गई। यही हाल अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। एबीएसए पंकज मिश्र ने कहा कि अव्यवस्थाएं हैं। उसे सही कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-शिक्षक प्रशिक्षण: बावन बीआरसी पर हो रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण में जुटे शिक्षक और शिक्षिकाएं
