अयोध्या के योगी मंदिर पहुंचे अमित जानी, बताया कलयुग का अवतार, अर्पित किया सवा किलो चांदी का छत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बुधवार को योगी मंदिर पहुंचे उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी और उत्तराखंड के गगन कंबोज ने पूजन-अर्चन किया। अमित ने सवा किलो का चांदी का छत्र भी भेंट किया। अमित जानी ने कहा कि योगी, कलयुग के अवतार हैं। संत की मूर्ति लगाने और उनका मंदिर बनाने में कुछ भी …

अयोध्या। बुधवार को योगी मंदिर पहुंचे उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी और उत्तराखंड के गगन कंबोज ने पूजन-अर्चन किया। अमित ने सवा किलो का चांदी का छत्र भी भेंट किया। अमित जानी ने कहा कि योगी, कलयुग के अवतार हैं। संत की मूर्ति लगाने और उनका मंदिर बनाने में कुछ भी गलत नहीं है।

योगी क्षत्रिय हैं, उनके हाथ में धनुष-बाण नहीं दिखेगा तो क्या आजम खान, मुख्तार अंसारी के हाथ में दिखेगा ? वह इतने पर ही नहीं रुके बल्कि योगी की तुलना राम से कर डाली। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके समर्थक टीपू अथवा औरंगजेब मदरसा बना सकते हैं।

बसपा से उत्तराखंड के काशीपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे गगन कंबोज ने बताया कि योगी का मंदिर बनने की जानकारी पर वह यहां पहुंचे हैं। यहां आदि काल से संतों की पूजा होती रही है। यह उसी परिपाटी तथा भारतीय सनातन संस्कृति को बढ़ाने का कार्य है।

यह भी पढ़ें:-‘ये तो उनसे भी दो कदम आगे निकले, अब सवाल ये है कि पहले कौन?’ योगी मंदिर पर अखिलेश का तंज

संबंधित समाचार