लखनऊ: पूछताछ के नाम पर पुलिस ने युवक को थाने में घंटों बैठाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित जग्गा पुर गांव से मोहित नाम के एक युवक को आज पुलिस ने पूछताछ करने के नाम पर थाने में घंटों बैठा कर रखा। हालांकि महेश गंज पुलिस ने युवक को एक सूचना पर पूछताछ के लिए थाने पर बुलाए जाने की बात कही है, लेकिन हिरासत …

लखनऊ/प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित जग्गा पुर गांव से मोहित नाम के एक युवक को आज पुलिस ने पूछताछ करने के नाम पर थाने में घंटों बैठा कर रखा। हालांकि महेश गंज पुलिस ने युवक को एक सूचना पर पूछताछ के लिए थाने पर बुलाए जाने की बात कही है, लेकिन हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया है। वहीं युवक के चाचा एडवोकेट कृष्णा कुमार मिश्रा का आरोप है कि पुलिस पूछताछ के नाम पर उनके भतीजे को थाने लेकर आई।

लेकिन आरोप क्या है यह पुलिस बताने को तैयार नहीं है। घंटो बीत जाने के बाद पुलिस ने युवक को रात 11 बजे छोड़ा। उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ पुलिस हल्की सी सूचना पर भी किसी को भी उठा सकती है और थाने में घंटो बैठा सकती है। यह हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि प्रतापगढ़ स्थित थाना महेशगंज की पुलिस का खुद कहना है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, आज शाम महेश गंज थाने में तैनात दरोगा दीपक यादव जग्गा पुर गांव निवासी मोहित नाम के युवक को थाने ले आते हैं। दरोगा दीपक यादव की माने तो उन्हें एक सूचना मिली थी कि मोहित नाम के युवक ने एक भड़काऊ पोस्ट व्हाट्सएप पर किया था। जिसके पूछताछ के लिए युवक को लाया गया है। हालांकि दरोगा दीपक यादव ने भी खुद माना है कि युवक के खिलाफ ना किसी ने तहरीर दी थी और ना ही कोई भड़काऊ पोस्ट करने के सबूत मिले हैं। जल्द ही युवक को छोड़ दिया जाएगा।

पीड़ित युवक के चाचा कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि आज शाम 6 बजे पुलिस उनके भतीजे को लेकर थाने आई थी और रात 11 बजे छोड़ा है । उन्होंने बताया कि उनका भतीजा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है । अभी हाल ही में युवक ने एक प्रतियोगी परीक्षा भी पास की है। लेकिन जिस तरह से पुलिस ने युवक को घंटो थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया है । उससे युवक की मानसिक स्थिति पर असर पड़ा है, उन्होंने पूरे मामले की शिकायत डीजीपी से करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: कैंट से लापता हुआ बीज व्यापारी का डबकेश्वर घाट पर मिली स्कूटी, तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार