हरदोई: अश्लील हरकत से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी थी जान, चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। लगभग तीन माह पूर्व अरवल थाना क्षेत्र के मगरौरा गांव में अश्लील हरकत से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे पर झूल कर जान दे दी थी। घटना के तीन माह बाद न्यायालय के आदेश से मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों रिपोर्ट दर्ज की है। अरवल …

हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। लगभग तीन माह पूर्व अरवल थाना क्षेत्र के मगरौरा गांव में अश्लील हरकत से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे पर झूल कर जान दे दी थी। घटना के तीन माह बाद न्यायालय के आदेश से मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों रिपोर्ट दर्ज की है।

अरवल थाना क्षेत्र के मंगरौरा गांव निवासी कमला देवी पत्नी सुरेश चंद्र ने न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 5 जून को वह जब खेत गई थी।उसकी 16 वर्षीय पुत्री संध्या घर पर अकेली थी।तभी गांव के मन्नी पुत्र बल्ला घर में घुस आया और उसकी पुत्री को अकेला देख अश्लील हरकतें करने लगा। जब वह खेत से वापस आयी तो किशोरी ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। जिसकी शिकायत करने के लिए उसके परिवार के ही दिवारी,देवकी,बल्ला के पास शिकायत लेकर पहुंची तो मां बेटी को काफी डराया धमकाया और कहा कि मन्नी से अपनी पुत्री की शादी कर दो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

इससे परेशान होकर संध्या ने फांसी लगाकर जान दे दी।पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। लेकिन मृतक की मां इंसाफ पाने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों के चक्कर लगाती रही। लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार की रात चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।अरवल थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: नौकरी के नाम पर युवक से 45 हजार की ठगी का मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार