Monsoon Session: विधानसभा की कार्यवाही शुरू, अखिलेश यादव ने सदन से किया वॉकआउट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज पांचवा दिन है। प्रदेश के सभी विधायकों को आज विधानसभा की ओर से टैबलेट दिए जाएंगे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा प्रमुख व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद अखिलेश यादव अपने साथी विधायकों के साथ अचानक सड़क पर …

लखनऊ। यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज पांचवा दिन है। प्रदेश के सभी विधायकों को आज विधानसभा की ओर से टैबलेट दिए जाएंगे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा प्रमुख व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद अखिलेश यादव अपने साथी विधायकों के साथ अचानक सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करते सपा दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मौजूद विधायक हाथ में पोस्टर, बैनर लेकर उनके साथ निकले।

सदन से वॉकआउट करने के बाद सपा ने ट्वीट कर लिखा ”महंगाई, महिला उत्पीड़न, किसानों आदि की समस्या को लेकर सरकार से किए गए प्रश्नों का उत्तर ना मिलने पर सपा ने विधानसभा से किया वॉकआउट। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में सपा विधायकों ने सदन से सपा कार्यालय तक किया पैदल मार्च। सड़क से सदन तक निरंतर संघर्ष करती रहेगी सपा।” बता दें कि विधानसभा में योगी सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि प्रदेश के सभी विधायकों को इस बार विधानसभा की ओर से टैब दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-मानसून सत्र: सीएम योगी ने अखिलेश को दिया जवाब, बोले- दूसरों को उपदेश देना है आसान

संबंधित समाचार