मुख्यमंत्री योगी ने किया बाराबंकी के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा कर निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर प्रशासन की तरह से मुस्तैद है। बाराबंकी में कुछ दिनों से सरयू उफान पर है। जिससे यहां तराई में बसे लोगों को बड़ी मुश्किलातों का सामना करना पड़ रहा है। नदी अपने खतरे के …

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा कर निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर प्रशासन की तरह से मुस्तैद है। बाराबंकी में कुछ दिनों से सरयू उफान पर है। जिससे यहां तराई में बसे लोगों को बड़ी मुश्किलातों का सामना करना पड़ रहा है। नदी अपने खतरे के निशान से घटकर 105.706 पर बह रही है।

नदी का पानी जिले के सैकड़ों गांव में प्रवेश कर चुका है। यहां ज्यादातर विद्यालयों में पढ़ाई ठप है। जिला प्रशासन में मौके की नजाकत को देखते हुए बाढ़ क्षेत्रों में 100 से अधिक नाव में लगाई गई है। प्रशासन ने मेडिकल टीम को भी सक्रिय कर रखा है। चार मेडिकल टीम इन क्षेत्रों में घूम घूम कर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मेडिकल टीम को एंटी स्नेक वेनम और प्रेगनेंसी महिलाओं की डिलीवरी के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है।

लोगों इस आपदा से राहत और नदी के जलस्तर को पता करने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी अविनाश कुमार अधीनस्थ अधिकारियों बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह व अन्य के साथ सिरौलीगौसपुर तहसील के सनावां, टेपरा आदि बाढ़ ग्रस्त गांवों का निरीक्षण करते रहे।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी आज पूर्वांचल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे हवाई निरीक्षण

संबंधित समाचार