रायबरेली: राजभाषा पखवाड़े के दौरान एमसीएफ में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में राजभाषा क्रियान्वयन, प्रचार प्रसार हेतु हिन्दी पखवाड़े के दौरान मुख्य अतिथि महाप्रबंधक आरेडिका, एस.एस. कलसी के द्वारा ’प्रगति पत्रिका’ के छठवें संस्करण का विमोचन एवं ’घरेलू कवि सम्मेलन’ का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। महाप्रबंधक ने अपने सम्बोधन में कहा …
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में राजभाषा क्रियान्वयन, प्रचार प्रसार हेतु हिन्दी पखवाड़े के दौरान मुख्य अतिथि महाप्रबंधक आरेडिका, एस.एस. कलसी के द्वारा ’प्रगति पत्रिका’ के छठवें संस्करण का विमोचन एवं ’घरेलू कवि सम्मेलन’ का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
महाप्रबंधक ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजभाषा के रूप में हिंदी को विकसित करने में आरेडिका के राजभाषा विभाग द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। “हम यह दृढ़ संकल्प लें कि हम सभी अपना अधिकाधिक कार्य पूरे उत्साह, लगन और गर्व के साथ राजभाषा हिंदी में करेंगें।
इसके अतिरिक्त जिओमनी एक पुस्तकालय एप (एल.एम.आई.एस.) को डिजिटल प्लेटफार्म पर स्थापित किया जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने ही कंम्प्यूटर पर पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी मिल सकेगी। इस एप को एमसीएफ के आई.टी. विभाग और राजभाषा विभाग के संयुक्त प्रयास से विकसित किया गया है।
इस घरेलू कवि सम्मेलन में अनेकों आरेडिका कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने कवि के रूप में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से रोहित रंजन तकनीशियन, देवकी नन्दन मिश्र एस.एस.ई एच. के., विवेकानंद व्यास तकनीशियन, सुरेश कुमार तकनीशियन, अनिल श्रीवास्तव निजी सचिव और जन संपर्क अधिकारी, अशोक कुमार गुप्ता एईडीपीएम, मनोज कुमार खरेरा एस.एस.ई शंटिग, राजेश कुमार सहायक सामग्री प्रबंधक, एस. के. सैनी आईजी एण्ड पी.सी.एस.सी., एम. के. अग्रवाल मुख्य सर्तकता अधिकारी की रचनाओं ने लोगों का मनमोह लिया। इस अवसर पर आरेडिका के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-देहरादून: इस बार जी-20 सम्मेलन का हिस्सा होंगे उत्तराखंडी उत्पाद, नैनीताल के ऐपण से लेकर ब्रह्मकमल की टोपी बनेगी शान
