बहराइच: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज भीम आर्मी ने किया पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हुजूरपुर मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से शुक्रवार को भीम आर्मी के सदस्य नाराज हो गए। सभी ने शहीद स्मारक के सामने एकत्रित होकर पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद सभी ने सड़क जाम करने का एलान कर दिया। सूचना पाकर नगर मजिस्ट्रेट …

बहराइच। हुजूरपुर मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से शुक्रवार को भीम आर्मी के सदस्य नाराज हो गए। सभी ने शहीद स्मारक के सामने एकत्रित होकर पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद सभी ने सड़क जाम करने का एलान कर दिया। सूचना पाकर नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुंचे। उन्होंने कार्यवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। इस दौरान पूरा क्षेत्र पुलिस और पीएससी से जमा रहा।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सुपनी गांव निवासी भीम आर्मी के मंडल संयोजक नरेंद्र भानु को 31 अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया था। मकान में तोड़फोड़ की थी।। जिसमें गांव निवासी राम मोहन, बृज मोहन, श्रीमोहन, शिवम मोहन और कृष्ण कुमार तिवारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की ओर से नरेंद्र मोहन को धमकी दी जा रही है। इसको लेकर भीम आर्मी के लोगों में नाराजगी है।

सभी ने बार कलेक्ट्रेट में धरना देकर ज्ञापन भी दिया। फिर भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे सभी नाराज हो गए। शुक्रवार को बहराइच और बलरामपुर के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में काफी संख्या में लोग शहीद स्मारक के सामने धरने के लिए पहुंच गए। सभी ने गिरफ्तारी न होने पर केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यक्रम के बीच भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया पहुंचे। सभी ने सड़क जाम की तैयारी शुरू कर दी। तभी नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय और पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव से वार्ता की। लेकिन दो बार वार्ता विफल हो गई। अंत में सभी की मांगों को माना गया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएससी को भी बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: निकाय कर्मचारियों ने नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने रोका पदयात्रा

संबंधित समाचार