BREAKING: मुरादाबाद में फूटा कोरोना बम, 33 और नए संक्रमित मिले
अमृत विचार, मुरादाबाद। मानसून में कोरोना वायरस ने भयानक रूप लेना शुरू कर दिया है। एक बार फिर 33 नए संक्रमितों के साथ जिले में कोरोना बम फूटा है। रविवार को केजीएमयू से आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जो संक्रमित मिले हैं, उनमें रेलवे विभाग के 6 कर्मचारी व अधिकारी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव …
अमृत विचार, मुरादाबाद। मानसून में कोरोना वायरस ने भयानक रूप लेना शुरू कर दिया है। एक बार फिर 33 नए संक्रमितों के साथ जिले में कोरोना बम फूटा है। रविवार को केजीएमयू से आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जो संक्रमित मिले हैं, उनमें रेलवे विभाग के 6 कर्मचारी व अधिकारी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
पॉश कॉलोनी टीडीआई सिटी में 5 संक्रमित मिले हैं। यही नहीं रोडवेज कर्मी भी इस संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा भी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे संक्रमितों के संपर्क में आने से इस वायरस की जद में आ गए। इन लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है।
अब जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 542 हो गई है। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
