लखनऊ : सुपोषित व कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । 0 से 5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण को दूर करने व पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए राजधानी के काकोरी स्थित बाल विकास परियोजना के सभी केंद्रों पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। स्वस्थ बालक बलिका स्पर्धा नाम की इस प्रतियोगिता में हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा …

अमृत विचार, लखनऊ । 0 से 5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण को दूर करने व पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए राजधानी के काकोरी स्थित बाल विकास परियोजना के सभी केंद्रों पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। स्वस्थ बालक बलिका स्पर्धा नाम की इस प्रतियोगिता में हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि काकोरी क्षेत्र में करीब 226 केंद्र हैं। उन सभी केंद्रों पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी।

इस प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी केंन्द्र पर रोजाना आने वाले बच्चों को शामिल किया गया था। जिसमें पोषित से लेकर कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य 0 से 5 साल तक के पोषित,कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनमें पोषण को बनाए रखना रहा है। साथ ही परिवार एवं समाज में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरुकता लाना है।

इसके अलावा इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के सेहत के बारे में जानकारी भी की गयी है,जिससे उनके पोषण को लेकर जरूरी व्यवस्था की जा सके। काकोरी की बाल विकास परियोजना अधिकारी पारूल शुक्ला के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता के दौरान ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकायें, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू और सहायिकाये भी उपस्थित रही ।

यह भी पढ़ें:- बरेली: सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर…कुपोषण के शोषण का मुख्य हथियार पौष्टिक आहार

संबंधित समाचार