बाराबंकी: पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, सात घायल
बाराबंकी। जहांगीराबाद के कमरखा गांव में जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एक गुट ने फावड़े और कुदाल से सर पर हमला करके युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस विवाद में एक तरफ से छह दूसरी तरफ से एक लोग लहूलुहान हुए। पुलिस ने घायलों को …
बाराबंकी। जहांगीराबाद के कमरखा गांव में जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एक गुट ने फावड़े और कुदाल से सर पर हमला करके युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस विवाद में एक तरफ से छह दूसरी तरफ से एक लोग लहूलुहान हुए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया है।
थाना इलाके के रसूलपुर किदवाई मजरे कमरखा गांव में रामनरायन यादव और राजेंद्र यादव के बीच जमीन पर कब्जेदारी को लेकर लम्बे वक्त से विवाद चल रहा है। शनिवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खेत मे राउंडअप दवा का छिड़काव करके फसल बर्बाद कर डाली जब पीड़ित ने विरोध किया तो दबंगो ने तेज़ाब डाल कर जीवन को अपंग करने की धमकी दी इसी बात पर दोनों गुटों में कहासुनी के बाद तनाव बढ़ गया । एक पक्ष की तरफ से कुछ लोगो ने फावड़े और कुदाल लेकर हमला कर दिया । इस जानलेवा हमले में 18 वर्षीय आशीष के सर में जानलेवा चोट लगी। बचाव में दौड़ी मां मिथलेश कुमारी के अलावा शिव विशाल उधम सिंह रामनारायण राजन को भी काफी चोटे आयी। दूसरे पक्ष से राजेन्द भी घायल हुये।
दोपहर हुए विवाद के बाद एक दूसरे पर लोग टूट पड़े जिसे जो मिला हमला कर दिया । कुछ ही देर में कई लोग खून से तर बतर जमीन पर गिर गए ये नज़ारा देख गांव के लोग दहसत में आ गए । पुलिस को मिथलेश कुमारी की तरफ से मिली तहरीर में राजेन्द्र परसुराम मनोज कुलदीप कोमल को नामजद किया गया है।
