अरे! मृतक को दिया जा रहा पेंशन का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। इसे लापरवाही कहे या मानवीय चूक, कारण कोई भी हो लेकिन तीन सालों से मृतक के खाते में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान विभाग करता रहा। इसकी पोल शुक्रवार को जब खुली जब प्रकाश नगर निवासी बुजुर्ग महिला अपने स्वर्गवासी पति की पेंशन कटवाने के लिए भटकती मिली। महिला ने अपना नाम विमला देवी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। इसे लापरवाही कहे या मानवीय चूक, कारण कोई भी हो लेकिन तीन सालों से मृतक के खाते में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान विभाग करता रहा। इसकी पोल शुक्रवार को जब खुली जब प्रकाश नगर निवासी बुजुर्ग महिला अपने स्वर्गवासी पति की पेंशन कटवाने के लिए भटकती मिली।

महिला ने अपना नाम विमला देवी बताया। बोलीं कि मेरे पति की वर्ष 2019 में मृत्यु हो गई थी। दो साल कोरोना के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया। दो बार पेंशन कटवाने पहुंची, लेकिन नहीं कटी। फिर कर्मचारी ने बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र लगाने पर पेंशन निरस्त हो जाएगी। वहीं सिस्टम की सुस्ती के कारण मृत्यु प्रमाणपत्र बनने में ही छह माह बीत गए। जिसके कारण वह पति की मृत्यु के बाद बीमा पॉलिसी के लाभ से भी वंचित है। विमला कहती है कि वह मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर आई है। ताकि उनके पति की पेंशन निरस्त कर दी जाए और उन्हें अन्य लाभ मिल सकें।

हर साल होता है सत्यापन
पेंशन में धांधली रोकने के लिए शासन के निर्देश पर हर साल समाज कल्याण विभाग की ओर से अप्रैल माह में लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाता है। ताकि मृतक, डबल पेंशन लेने वाले समेत अपात्रों की जांच कर पेंशन निरस्त की जाती है। इस बार भी विभाग द्वारा सर्वे कराया गया था। जोकि तीन माह तक चला था। उसके बाद भी मृतक के नाम से पेंशन जारी होती रही।

सितंबर के बाद नहीं मिलेगी पेंशन
शासन ने अप्रैल माह में आधार लिंक कराने के निर्देश दिए थे। जुलाई में यह कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों सुस्ती के कारण अगस्त तक 50 फीसदी भी कार्य पूरा नहीं हो सका। जिसके बाद शासन ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सितंबर में शत-प्रतिशत आधार सत्यापन कार्य पूरा कराने को कहा है। अन्यथा आधार सत्यापन से वंचित पेंशनरों को फर्जी मानते हुए उनकी पेंशन निरस्त कर दी जाएगी।

शासन ने की सख्ती
अधिकारियों व कर्मचारियों के इसी हवा-हवाई रवैये का नतीजा है कि इस बार शासन ने सख्ती करते हुए जिले के सभी वृद्धावस्था, दिव्यांगजन व विधवा पेंशन के करीब 1.30 लाख लाभार्थियों का आधार लिंक कराने के निर्देश दिए है।

मृतक के नाम से पेंशन जारी करने का कोई मामला मेरे संज्ञान में नही हैं। यदि ऐसा है तो मामले की जांच की जाएगी, जिस स्तर पर भी लापरवाही होगी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी -मो. मुश्ताक अहमद, जिला समाज कल्याण अधिकारी

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुरस्कार की दौड़ में 30 ग्राम पंचायतें, प्रधानों ने पोर्टल पर ऑनलाइन दी थी परीक्षा

संबंधित समाचार