बहराइच: दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगों को वितरित किया ट्राई साइकिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। महाराज सिंह इंटर कालेज में शनिवार को दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को दिव्यांग लोगों को उपकरण और ट्राई साइकिल वितरित किया गया। अतिथियों ने संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शहर के महाराज सिंह इंटर कालेज में शनिवार को दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा …

बहराइच। महाराज सिंह इंटर कालेज में शनिवार को दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को दिव्यांग लोगों को उपकरण और ट्राई साइकिल वितरित किया गया। अतिथियों ने संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शहर के महाराज सिंह इंटर कालेज में शनिवार को दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी कोषाध्यक्ष राजन सिंह ने बताया मुख्य अतिथि बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोड़ और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारती भवन लखनऊ के वीरेंद्र सिंह रहे। जिलाधकारी द्वारा स्वलिखित पुस्तक (काल प्रेरणा) की प्रति देकर स्वागत किया।

पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और जिलाधिकारी दिनेश चंद ने दिव्यांग लोगों को बराबरी का संदेश दिया। सभी ने दिव्यांग जनों के कल्याण और चल रही योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकरीवाल ने की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा लाभार्थियों को कान की मशीन एवं ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। सांसद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार सभी का ध्यान रख रही है।

ऐसे में दिव्यांग आगे बढ़ें, इसके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, नन्हें लाल लोधी, धीरेंद्र मोहन आर्य, जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र, महिला मोर्चा महामंत्री उर्मिला शुक्ला एकता जायसवाल, गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल रॉय, सुवेद वर्मा, नगर मंत्री अजीत प्रताप सिंह, सतीश सिंह, रमेश जायसवाल, अनुज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: हेमा मालिनी दिव्यांगों को बांटेंगी ट्राई साइकिल, राजीव भवन के परिसर में होगा कैंप का आयोजन

संबंधित समाचार