बरेली: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान आया सामने, कहा- अब हुजूर के बच्चे हुजूर नहीं होंगे अब मजदूर के बच्चे भी हुजूर होंगे
बरेली, अमृत विचार। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अब हुजूर के बच्चे हुजूर नहीं होंगे अब मजदूर के बच्चे भी हुजूर होंगे। वहीं उन्होंने कहा मदरसों का विरोध वो लोग कर रहे हैं जो नही चाहते हैं कि गरीब के बच्चे …
बरेली, अमृत विचार। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अब हुजूर के बच्चे हुजूर नहीं होंगे अब मजदूर के बच्चे भी हुजूर होंगे। वहीं उन्होंने कहा मदरसों का विरोध वो लोग कर रहे हैं जो नही चाहते हैं कि गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले वो अच्छे बुरे में अंतर समझ जाए। वहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा मदरसा शिक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा की तरह नियम लागू होंगे। वहीं महंगाई को लेकर अखिलेश यादव के ट्वीट पर उन्होंने कहा अखिलेश यादव बौखला गए है, उन्हें सपने में मोदी योगी दिखाई देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा वक्फ की संपत्तियों के सर्वे के बाद उन जगहों पर अस्पताल, स्कूल, पार्क, जीटीआई और आईटीआई बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: पति से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, जांच में जुटी पुलिस
