आगरा: अब बंदरों की जासूसी करेंगे ताजमहल के गाइड, जानिये क्यों दिया गया ये टास्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। ताजमहल में आपको गाइड हर एक चीज से रूबरू करते हैं। उनका काम सुरक्षित तरीके से देसी-विदेशी पर्यटकों को ताजमहल घुमाने और सही जानकारी देने का है। अब इन गाइड के जिम्मे एक और काम सौंप दिया गया है। अब ताजमहल परिसर में कटखने बंदरों को रोकने के लिए गाइडों का सहारा …

आगरा, अमृत विचार। ताजमहल में आपको गाइड हर एक चीज से रूबरू करते हैं। उनका काम सुरक्षित तरीके से देसी-विदेशी पर्यटकों को ताजमहल घुमाने और सही जानकारी देने का है। अब इन गाइड के जिम्मे एक और काम सौंप दिया गया है। अब ताजमहल परिसर में कटखने बंदरों को रोकने के लिए गाइडों का सहारा लिया जाएगा। स्मारक परिसर में बंदरों के काटने की सही संख्या बताने के लिए गाइड जासूस का काम करेंगे। अभी तक कई पर्यटक बंदर के काटने पर सूचना दिए बिना ही चले जाते हैं।

बताते चलें कि ताजमहल में बड़ी संख्या में बंदर हैं। कोरोना काल में ताज बंद रहने के दौरान इनकी खुले में विचरण करने की आदत पड़ चुकी है। पर्यटकों की भीड़ देखते हैं तो वह उन पर हमला कर देते हैं। बीते12 दिनों में नौ सैलानियों को बंदर काट चुके हैं। कुछ पर्यटक बंदर द्वारा काटे जाने पर सूचना भी नहीं देते। प्रशासन चाहता है कि इसकी सही सूचना मिले। इसके लिए गाइडों का सहारा लिया जाएगा।

मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बंदरों को रोकने और उन्हें पकड़ने के लिए पुख्ता कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। गाइडों से भी बंदर काटे की घटनाओं की जानकारी देने को कहा। गाइड एसोसिएशन ने गाइडों को निर्देश दिए हैं कि वह बंदरों द्वारा काटे जाने की जानकारी साझा करें, जिससे प्रशासन को अवगत कराया जा सके।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उग्र कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूका

संबंधित समाचार