शाहजहांपुर: वरुण-अर्जुन मेडिकल कॉलेज परिसर में लगाए पौधे
बरेली,अमृत विचार। शाहजहांपुर के बंथरा स्थित वरुण-अर्जुन मेडिकल व फार्मेसी कॉलेज में रविवार को पौधरोपण हुआ। प्राचार्य डा. एके शुक्ला फार्मेसी के प्राचार्य डा. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में शिक्षक, कर्मचारियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख डा. केशव कुमार अग्रवाल ने कहा कि पौधे केवल छाया ही नहीं देते, बल्कि फल, …
बरेली,अमृत विचार। शाहजहांपुर के बंथरा स्थित वरुण-अर्जुन मेडिकल व फार्मेसी कॉलेज में रविवार को पौधरोपण हुआ। प्राचार्य डा. एके शुक्ला फार्मेसी के प्राचार्य डा. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में शिक्षक, कर्मचारियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख डा. केशव कुमार अग्रवाल ने कहा कि पौधे केवल छाया ही नहीं देते, बल्कि फल, फूल, औषधि और स्वच्छ हवा भी प्रदान करते हैं। हर व्यक्ति को पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का दायित्व निभाना चाहिए।
संस्थान की उपाध्यक्ष डा. किरन अग्रवाल ने पौधरोपण की मुहिम को सराहाते परिसर को हराभरा बनाने का संदेश दिया। प्राचार्य डा. शुक्ल ने कहा कि वृक्ष भूमि को भी उपजाऊ बनाते हैं। डा. प्रदीप सिंह ने संरक्षण पर प्रकाश डाला। जिला वन निरीक्षण अधिकारी व राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रो. नागर निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान नेहा वैश्य, अरुण रस्तोगी, मुहम्मद जुनैद, रौविन शर्मा, निम्मी आर्या, अंजली कश्यप, अभिषेक कुमार विपिन शर्मा आदि रहे।
