अंकिता हत्याकांड: श्रीनगर में गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम, आरोपियों को फांसी की सजा देने की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुई अंकिता भंडारी की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब अंकिता भंडारी के परिजनों का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती, तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं इस बीच श्रीनगर में अंकिता भंडारी की हत्या के विरोध में अब लोग सड़कों पर उतर …

श्रीनगर। उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुई अंकिता भंडारी की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब अंकिता भंडारी के परिजनों का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती, तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं इस बीच श्रीनगर में अंकिता भंडारी की हत्या के विरोध में अब लोग सड़कों पर उतर गए हैं। बता दें गुस्साए लोगों ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। ऐसे में दोनों ओर कई वाहन जाम में फंस गए हैं। लोगों का कहना है कि अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही लोगों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी सार्वजनिक करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के करीब, समर्थन में उतरे करीबी

 

संबंधित समाचार