हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करने जा रहीं आलिया, ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का फर्स्ट लुक किया शेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी पहली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया भट्ट फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस हॉलीवुड फिल्म में आलिया धमाकेदार एक्शन से भरपूर सीक्वेंस करती हुई …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी पहली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया भट्ट फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस हॉलीवुड फिल्म में आलिया धमाकेदार एक्शन से भरपूर सीक्वेंस करती हुई दिखाई देंगी।

हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया भट्ट के साथ गैल गैडोट और जेमी डोर्नन की भी अहम भूमिका है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। आलिया ने इसके फर्स्ट लुक की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हार्ट ऑफ स्टोन और केया का फर्स्ट लुक। यह फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:-रश्मिका मंदाना ने ‘सामी-सामी’ गाना पर गोविंदा के साथ किया डांस, दोनों स्टार्स ने स्टेज पर मचाया खूब धमाल

संबंधित समाचार