बाराबंकी में अज्ञात कार की ठोकर से पिता-पुत्र घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के थाना मसौली अंतर्गत मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र को एक अज्ञात कार ठोकर मार कर मौके से फरार हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी भेजा। थाना मसौली के सुरसंडा निवासी शंभू पुत्र स्वर्गीय राम …

बाराबंकी। जिले के थाना मसौली अंतर्गत मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र को एक अज्ञात कार ठोकर मार कर मौके से फरार हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी भेजा।

थाना मसौली के सुरसंडा निवासी शंभू पुत्र स्वर्गीय राम लखन उम्र 70 वर्ष अपने 28 वर्षीय पुत्र लव कुश के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में रसौली के प्रतापगंज के पास एक अज्ञात कार मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्रों को ठोकर का भाग गई।

जिन्हें राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी बड़ागांव भेजा। यहां डॉक्टरों ने दोनों को जिला-अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने पिता की हालत गंभीर देखने पर लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी छात्र गिरफ्तार

संबंधित समाचार