बहराइच: बाल कल्याण अधिकारी की अगुवाई में बाल श्रम के खिलाफ चला अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सब सेंटर चाइल्ड लाइन और प्रथम संस्था की ओर से कैसरगंज कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल कल्याण अधिकारी की अगुवाई में सभी ने दुकान संचालकों को विभिन्न जानकारी देते हुए बाल श्रम न करवाने की बात कही। भारतीय ग्रमोत्थान सेवा विकास संस्थान द्वारा संचालित सब सेंटर चाइल्ड लाइन 1098, प्रथम संस्था, देहात …

बहराइच। सब सेंटर चाइल्ड लाइन और प्रथम संस्था की ओर से कैसरगंज कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल कल्याण अधिकारी की अगुवाई में सभी ने दुकान संचालकों को विभिन्न जानकारी देते हुए बाल श्रम न करवाने की बात कही। भारतीय ग्रमोत्थान सेवा विकास संस्थान द्वारा संचालित सब सेंटर चाइल्ड लाइन 1098, प्रथम संस्था, देहात संस्था और कोतवाली कैसरगंज के संयुक्त तत्वावधान में कैसरगंज बाजार में बाल श्रम जागरूकता अभियान चला।

बाल कल्याण अधिकारी अजय प्रताप यादव ने समस्त प्रतिष्ठानो के होटल मालिको को बताया कि बाल श्रम कानून अपराध है। यदि कोई भी प्रतिष्ठान मालिक बच्चो से काम कराते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संस्था द्वारा सभी प्रतिष्ठानो पर स्टिकर लगाकर जागरूक किया गया।

नोडल समन्वयक अश्विनी सिंह ने बताया कि चाइल्ड लाइन सब सेंटर द्वारा निरंतर बाल श्रम के रोकथाम हेतु प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जनमानस को निःशुल्क नम्बर 1098, 112, 1090, 181 आदि के बारे मे जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में महिला आरक्षी लक्ष्मीना प्रजापति ,चांदनी वर्मा तथा प्रथम नोडल अश्वनी सिंह, कोलैब सेंटर से नितिन शुक्ला,सब सेंटर चाइल्ड लाइन प्रभारी सरिता सिंह, शिव नायक सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, रणवीर सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: कचरा बैंक निर्माण मानक विहीन होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- बजट का हो रहा बंदरबांट

संबंधित समाचार