बहराइच: सड़क की पटरियों पर कब्जा, बुलडोजर से हटवाया
बहराइच। शहर के त्रिमुहानी रोड स्थित सड़क की पटरियों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की मौजूदगी में बुलडोजर से कब्जा हटवाया गया। कुछ लोगों ने स्वयं कब्जा हटवा लिया। शहर के त्रिमुहानी रोड पर बाईपास सड़क मार्ग है। सड़क मार्ग की दोनों पटरियों पर कुछ लोगों ने …
बहराइच। शहर के त्रिमुहानी रोड स्थित सड़क की पटरियों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की मौजूदगी में बुलडोजर से कब्जा हटवाया गया। कुछ लोगों ने स्वयं कब्जा हटवा लिया।
शहर के त्रिमुहानी रोड पर बाईपास सड़क मार्ग है। सड़क मार्ग की दोनों पटरियों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसके लिए नगर पालिका की ओर से कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे।
कुछ लोगों ने कब्जा हटवा लिया था। जबकि कुछ ने कब्जा नहीं हटवाया था। इसको देखते हुए देर शाम को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा की अगुवाई में कर्मचारी पहुंचे। साथ ही बुलडोजर भी साथ लेकर गए।
बहराइच: पैर फिसलने से पानी में डूबकर महिला की मौत
ईओ की मौजूदगी में सड़क से कब्जा हटाने का अभियान चला। मोटर्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुहीऊदीन ने बताया कि सभी प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। ईओ ने बताया कि कब्जा न हटाने पर कार्यवाई की गई है।
