बहराइच: सोने चांदी के जेवरात और ढाई किलो चरस के साथ पुलिस ने दो को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मुर्तिहा पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर बाइक सवारों को सोने चांदी के जेवरात और ढाई किलो चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चरस और जेवरात सीज कर दिया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रविवार को मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक …

बहराइच। मुर्तिहा पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर बाइक सवारों को सोने चांदी के जेवरात और ढाई किलो चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चरस और जेवरात सीज कर दिया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रविवार को मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा, एसएसआई गजेंद्र पांडेय, हेमंत कुमार वर्मा, दुर्गेश पांडेय, महीप शर्मा और प्रेम प्रकाश शर्मा की टीम रविवार को भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी।

भूमनाभारू मोड़ के निकट आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। कोतवाल ने बताया कि एक बाइक सवार आया। जिससे रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से ढाई किलो चरस, पांच जोड़ी चांदी के पायल, एक पायजेब और सोने के जेवरात मिले। जिस पर सभी को कोतवाली लाया गया।

बहराइच: सड़क की पटरियों पर कब्जा, बुलडोजर से हटवाया

बरामद सामान और बाइक को सीज कर दिया गया है। जबकि लखीमपुर खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पचासा निवासी सरजू पुत्र दुलारे और इतवारी पुत्र मैकू ग्राम छावनी गूढ़ मोती पुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि जेवरात चोरी के हैं। जिसे क्षेत्र में किसी के घर से चोरी करने की बात चोरों ने स्वीकार की है।

संबंधित समाचार