अंकिता हत्याकांड: पुलिस महानिदेशक का बड़ा बयान, ‘हत्यारों को दिलाएंगे फांसी की सजा’
देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अंकिता भंडारी के पिता को आश्वासन दिया कि उनकी पुत्री के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी। कुमार ने वीरेंद्र सिंह भंडारी को यह आश्वासन फोन पर दिया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘पीड़ित अंकिता भंडारी के पिता जी से …
देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अंकिता भंडारी के पिता को आश्वासन दिया कि उनकी पुत्री के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी। कुमार ने वीरेंद्र सिंह भंडारी को यह आश्वासन फोन पर दिया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘पीड़ित अंकिता भंडारी के पिता जी से मैंने फोन पर बातकर उन्हें निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आश्वस्त किया है।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी निष्ठा से अपना काम कर रही है और सबूत ढूंढ़ लिए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने अंकिता के पिता को बताया कि पुलिस ने उपमहानिरीक्षक पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (सिट) गठित किया है, जो सारे सबूत ढूंढ़ लेगा। घटना पर दुख प्रकट करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त करता हूं कि विवेचना इतनी मजबूत होगी कि हम अदालत के सामने सबूत पेश करके दोषियों को हर हाल में फांसी की सजा दिलवा सकें।’’
यह भी पढ़ें- देहरादून: महेंद्र, मयंक, अभय उत्तराखंड पैरामेडिकल काउंसिल के सदस्य बने
