कानपुर: लालइमली कर्मियों ने भाजपा विधायक का घेरा कार्यालय, मांगा वेतन
कानपुर, अमृत विचार। लाल इमली कर्मचारियों ने रविवार को एक बार फिर वेतन के लिए पैदल मार्च निकला। परेशान श्रमिक मांगों को लेकर नारेबाजी करते परिवार के साथ गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के कार्यालय पहुंचे। मजदूरों ने विधायक के सामने ही जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने 40 महीने के वेतन के साथ …
कानपुर, अमृत विचार। लाल इमली कर्मचारियों ने रविवार को एक बार फिर वेतन के लिए पैदल मार्च निकला। परेशान श्रमिक मांगों को लेकर नारेबाजी करते परिवार के साथ गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के कार्यालय पहुंचे। मजदूरों ने विधायक के सामने ही जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने 40 महीने के वेतन के साथ ही चार साल के बोनस की मांग की। जिसपर विधायक ने मजदूरों की बात सरकार के संज्ञान में लाने की बात कही।
लाल इमली कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य पांडु नगर बीमा हॉस्पिटल के पास सुबह एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च निकालने हुए कर्मचारी गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के कार्यालय पहुंचे, यहां सभी ने नारेबाजी की। इसदौरान श्रमिकों के साथ घरेलू महिलाएं भी थीं। श्रमिकों ने कहा कि वेतन न मिलने से भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। बच्चे पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं।
श्रमिक नेता अजय सिंह ने बताया कि लाखों रुपए खर्च कर लाल इमली में लाइटिंग की गई है। इस धन से मजदूरों को वेतन दे दिया जाता। विधायक सुरेंद्र मैथानी के आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे श्रमिक नेताओं ने कहा कि दीपावली आने वाली है लेकिन वेतन न मिलने से हालात खराब हैं। मजदूरों ने वेतन देने और लाल इमली चलवाने की मांग की।
यह भी पढ़ें-सुल्तानपुर: शारदीय नवरात्र शुरु आज से सजेंगे माता के दरबार
