हमीरपुर: बोलेरो व बाइक में सीधी भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
हमीरपुर। जिले के थाना बिवांर कस्बे में रविवार रात बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल है। रविवार देर रात करीब पौने दस बजे बिवांर कस्बे में हरपालसिंह मेमोरियल कन्या महाविद्यालय के निकट तेज रफ्तार बोलेरो से निवादा गांव निवासी बाइक …
हमीरपुर। जिले के थाना बिवांर कस्बे में रविवार रात बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल है। रविवार देर रात करीब पौने दस बजे बिवांर कस्बे में हरपालसिंह मेमोरियल कन्या महाविद्यालय के निकट तेज रफ्तार बोलेरो से निवादा गांव निवासी बाइक सवार अज्जू सिंह (35) व प्रांशु सिंह (24) टकरा गए।
सूचना पर एसआई दिनेश सिंह चंदेल ने एंबुलेंस से दोनों को सदर अस्पताल भेजा। युवकों के परिजनों को भी सूचना दी। घायलों के साथ गए परिजनों ने बताया कि अज्जू सिंह की मौत हो गई। जबकि प्रांशु को कानपुर रेफर कर दिया गया।
एसआई ने बताया कि बोलेरो अतुल कुमार सिंह निवासी चिल्ली मौदहा की है। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करा लिया है। बोलेरो का चालक व अन्य लोग घटना के बाद भाग निकले।
यह भी पढ़ें:-सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की दर्दनाक मौत, एक घायल
