Team India : भारत ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का तोड़ा महारिकॉर्ड…विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पछाड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने हैदराबाद में टी-20 में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रोहित शर्मा की टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर नौ साल बाद किसी टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। टीम इंडिया कंगारुओं को 2013 के बाद …

नई दिल्ली। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने हैदराबाद में टी-20 में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रोहित शर्मा की टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर नौ साल बाद किसी टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। टीम इंडिया कंगारुओं को 2013 के बाद से टी-20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी। भारत ने इसी के साथ एक बड़े रिकॉर्ड के मामले में पाकिस्तान को भी पछाड़ दिया है।  टी-20 क्रिकेट में किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अब भारत के नाम है।

इस साल भारत ने खेले 29 टी-20 मैच, 21 जीते

टीम इंडिया ने साल 2022 में कुल 21 टी-20 मैच में जीत दर्ज कर ली हैं। इस साल भारत ने 29 मैच खेले हैं, इनमें 21 में जीत मिली है, जबकि सात में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। पाकिस्तान ने साल 2020 में एक साल में 20 टी-20 जीत दर्ज की थी, जो एक रिकॉर्ड बना था। लेकिन, अब भारत के नाम यह रिकॉर्ड हो गया है।

विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पछाड़ा

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने 63 की शानदार पारी खेली। विराट कोहली ने इस पारी के साथ ही बेहद ही खास मुकाम हासिल किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है।

टी-20 में भारत के सफल कप्तान

  • महेंद्र सिंह धोनी: 72 मैच, 41 जीत, 28 हार, 1 टाई, 2 बेनतीजा
  • रोहित शर्मा: 42 मैच, 33 जीत, 9 हार,
  •  विराट कोहली: 50 मैच, 32 जीत, 16 हार, 2 बेनतीजा

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 

  • सचिन तेंदुलकर: 664 मैच, 34357 रन
    विराट कोहली: 471 मैच, 24078 रन
    राहुल द्रविड़: 504 मैच, 24064 रन

भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा

टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा अब भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही हैं, जो जीत के मामले में नंबर-1 हैं। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 42 मैच में कप्तानी की है, जिसमें से 33 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 9 टी-20 मैच में हार मिली है। महेंद्र सिंह धोनी के नाम कुल 41 टी-20 जीत का रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें : IND vs AUS : ‘रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी का नहीं हुआ असर, अक्षर पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया’

संबंधित समाचार