राजधानी में लगेगी लक्ष्मण जी की 108 फिट उंची प्रतिमा, महापौर ने कहा- बदला जा सकता है लखनऊ का नाम
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे का नाम आज बदल दिया गया। यह चौराहा अब विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल के नाम पर जाना जायेगा। जैसे ही चौराहे का नाम बदले जाने की जानकारी लोगों तक पहुंची, उसके तुरंत बाद लखनऊ का नाम भी बदले जाने की आवाज बुलंद होने लगी। …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे का नाम आज बदल दिया गया। यह चौराहा अब विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल के नाम पर जाना जायेगा। जैसे ही चौराहे का नाम बदले जाने की जानकारी लोगों तक पहुंची, उसके तुरंत बाद लखनऊ का नाम भी बदले जाने की आवाज बुलंद होने लगी। दरअसल, आज बर्लिंगटन चौराहे का नाम आज बदल दिया गया।
इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय व विहिप के दिनेश उपस्थित रहे। इस असवर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा है कि यदि लखनऊ का नाम बदलने का प्रस्ताव आयेगा, तो लखनऊ का नाम बदल कर लक्ष्मणपुरी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी हम लक्ष्मण जी की 108 फिट ऊंची प्रतिमा लगाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है, तो उनके भाई लक्ष्मण जी की नगरी लक्ष्मण पुरी में भी कुछ खास होने की आवश्यकता थी, जिस पर लक्ष्मण जी की प्रतिमा जल्द ही लगाये जाने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान हिन्दुवादी नेता शिशिर चतुर्वेदी ने लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी किये जाने की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे कलाकार, सोमवार से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि
