मुरादाबाद : बच्चों को मिलेगी स्मार्ट शिक्षा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाया ‘वर्ड रीडर एप’ चलाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोसाइटी फ़ॉर ऑल राउंड डेवलपमेंट ( सार्ड) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘रीड टू किड'( वर्ड रीडर) एप का प्रशिक्षण दिया। ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षारत बच्चों को स्मार्ट शिक्षा प्रदान की जा सकें। विकास भवन सभागार में कार्यशाला की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य व आईएएस हर्षिता …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोसाइटी फ़ॉर ऑल राउंड डेवलपमेंट ( सार्ड) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘रीड टू किड'( वर्ड रीडर) एप का प्रशिक्षण दिया। ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षारत बच्चों को स्मार्ट शिक्षा प्रदान की जा सकें।

विकास भवन सभागार में कार्यशाला की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य व आईएएस हर्षिता वर्ल्ड रीडर डायरेक्टर प्रदीप कुमार ने संयुक्त रुप से किया। सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यशाला में एप से संबंधित संपूर्ण जानकारी समझने का आग्रह किया। कार्यशाला में आईएएस हर्षिता ने बताया कि नई शिक्षा नीति जिसमें बच्चों के शैक्षिक फाउंडेशन सीखने की आवश्यकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सार्ड द्वारा शिक्षा पर इस बार विभगीय सहयोग पर कार्य किया जा रहा है।

वर्ल्ड रीडर डायरेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले से आरम्भ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य “मुरादाबाद रीडिंग सिटी” को मूर्त रूप में लाना है। इस मौके पर 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया गया। इसके बाद एप के संबंध में संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। ताकि प्रशिक्षण लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केद्रों के बच्चों को एप के माध्यम से पढ़ा सकें। कार्यशाला में सार्ड दिल्ली से पवन गुलेरिया, समन्वयक लोतिका जैकब, श्रद्धा शर्मा, रोहित बडोनी, काज़ी आबाद, ऐनुल नाज़, मुरारी लाल, आँचल, अंजू, रुखसार ने प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : श्रद्धा और उत्साह से मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती

संबंधित समाचार