पट्टेदारों को धमकाकर वसूली करने वाले सात गिरफ्तार
अमृत विचार, बांदा। बालू खदान के कैश काउंटर में बालू पट्टेदारों को धौस धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। निजी भूमि के दो पट्टेदारों ने जबरन वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई …
अमृत विचार, बांदा। बालू खदान के कैश काउंटर में बालू पट्टेदारों को धौस धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। निजी भूमि के दो पट्टेदारों ने जबरन वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव में निजी भूमि के बालू पट्टा धारक अजय सिंह निवासी जवाहर नगर कस्बा नरैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम 5 बजे उनके खनन क्षेत्र में 7 युवक आये और खुद को पत्रकार बताते हुए अपना आइडेंटी कार्ड दिखाया और रुपयों की मांग की। रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। बताया कि इन सात लोगो में अविनाश चंद्र दीक्षित, राजकुमार, आमोद कुमार, पूरन राय, राहुल द्विवेदी, अमर सिंह और पुरुषोत्तम कुमार पता अज्ञात आये थे।
बताया कि रुपये देने से मना करने पर वैध बालू भरे ट्रकों की फोटो बनाने लगे और खनन का पट्टा निरस्त कराने की भी धमकी देते हुए दूसरे पट्टाधारक सुमनेश की ओर चले गए। दूसरा पट्टाधारक सुमनेश आया और बताया कि सभी सातों लोग खदान आए थे और पट्टा निरस्त कराने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप लगाया कि उसकी खदान से 3 हजार 500 रूपये वसूल ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 386, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से 3 हजार 500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें… बांदा: शहर में सजाए गये ढ़ाई सौ माता के दरबार
