बरेली: रिठौरा में युवक से हुआ मांस बरामद, पुलिस ने जांच के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। रिठौरा के भंडसर गांव में एक युवक स्कूटी से घर-घर जाकर मांस बेच रहा था। सूचना पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को घेर लिया। सूचना पर पहुंच पुलिस ने मांस को कब्जे में लेकर जांच के लैब भेज दिया है। पुलिस हिन्दू संगठन की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा …

बरेली,अमृत विचार। रिठौरा के भंडसर गांव में एक युवक स्कूटी से घर-घर जाकर मांस बेच रहा था। सूचना पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को घेर लिया। सूचना पर पहुंच पुलिस ने मांस को कब्जे में लेकर जांच के लैब भेज दिया है। पुलिस हिन्दू संगठन की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें – बरेली: शहर में बंदरों का आतंक, सभासदों ने दिया नगर निगम में एप्लिकेशन

रिठौरा चौकी प्रभारी प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि भंडसर गांव में मीट की तस्करी करने पर एक युवक को हिन्दू संगठन ने पकड़ कर मौके पर हंगामा कर रहे हैं। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच नन्हे उर्फ गंढा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से 45 किलो मांस बरामद किया। पकड़े गए युवक पर आरोप है कि वह घर-घर जाकर मांस बेचता है।

पुलिस ने बताया कि युवक मांस बेचने का लाईसेंस नहीं दिखा सका है। वहीं घर-घर जाकर मांस बेचना नियमों के खिलाफ है। जिसके आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें – बरेली: जक्शन पर राष्टपति से पुरस्कार मोहित शर्मा का जोरदार स्वागत, एनएसएस में उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

संबंधित समाचार