शाहजहांपुर: आईएमए के अध्यक्ष बने डॉ. विजय पाठक, इनको मिला सचिव पद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वर्ष 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आईएमए भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित हुई। नवीन पदाधिकारियों की घोषणा चुनाव अधिकारी डॉ. डीएस माथुर ने की। ये भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर मैकेनिक की मौत, रात भर सड़क …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वर्ष 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आईएमए भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित हुई। नवीन पदाधिकारियों की घोषणा चुनाव अधिकारी डॉ. डीएस माथुर ने की।

ये भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर मैकेनिक की मौत, रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा शव

आईएमए की कार्यकारिणी में इस बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजय पाठक को सौंपी गई है। वहीं, सचिव पद का दायित्व युवा चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्र को दिया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पाठक ने डॉ. मनमोहन लाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।

बैठक में अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने कहा की संगठन के सभी सदस्य मिलकर जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और सदस्यों के हितों की रक्षा भी करेंगे। इससे पहले बैठक की शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य डॉ. पीएन रस्तोगी ने आईएमए वंदना से किया। निवर्तमान सचिव ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, डॉ. एस के मेहरोत्रा, डॉ. राकेश मेहरोत्रा, डॉ. रामनाथ टंडन, डॉ. बृजेंद्र सक्सेना, डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. राकेश दीक्षित, डॉ. दीपा दीक्षित, डॉ. रश्मि बहल, डॉ. अनिल सूद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर: चलती ट्रेन से गिरकर कर सेना के हवलदार की मौत, लखीमपुर खीरी का रहने वाला था सैनिक

संबंधित समाचार