रायबरेली: देवी मूर्ति स्थापना के दौरान हाथ में फटा सुतली बम, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। देवी स्थापना के दौरान हो रही आतिशबाजी में हादसा हो गया है। मूर्ति लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक के हाथ में सुतली बम फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार की प्रातः हुई है। शहर के तकिया मैदान पुर …

रायबरेली। देवी स्थापना के दौरान हो रही आतिशबाजी में हादसा हो गया है। मूर्ति लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक के हाथ में सुतली बम फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार की प्रातः हुई है। शहर के तकिया मैदान पुर में दुर्गा मूर्ति स्थापना के लिए एक ट्रैक्टर से मूर्ति लाई जा रही थी।

इस दौरान रास्ते में उत्साही युवक आतिशबाजी कर रहे थे। ट्रैक्टर राम प्रवेश पुत्र जागेश्वर निवासी तकिया मैदान पुर चला रहा था। रास्ते में आतिशबाजी के दौरान एक सुतली बम में आग लगाई गई, किंतु उसमें विस्फोट नहीं हुआ था। उस बम को रास्ते से हटाने के लिए राम प्रवेश ट्रैक्टर से नीचे उतरा और उसने जैसे ही बम को हाथ से उठाया ,उसमे तेज धमाका के साथ विस्फोट हो गया।

धमाका होते ही ट्रैक्टर चालक जख्मी हो गया और मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: पूर्व प्रधान की पिटाई से घायल बुजुर्ग की आठवें दिन मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार