बरेली: फिर से मिले गौवंशीय पशुओं के अवशेष, पुलिस महकमें में हड़कंप, जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पुलिस की सख्ती के बाद भी गौकशी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एक बार फिर  से गोवंश पशुओं का अवशेष बरामद हुआ है। जिले के थाना बहेड़ी के गांव शकरस नदी किनारे गोवंश पशुओं का अवशेष बरामद हुआ है। दो दिन पहले भी शकरस नदी किनारे …

बरेली,अमृत विचार। पुलिस की सख्ती के बाद भी गौकशी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एक बार फिर  से गोवंश पशुओं का अवशेष बरामद हुआ है।

जिले के थाना बहेड़ी के गांव शकरस नदी किनारे गोवंश पशुओं का अवशेष बरामद हुआ है। दो दिन पहले भी शकरस नदी किनारे पर गोवंश के अवशेष पुलिस ने बरामद किया था। दूसरे दिन उसी जगह अवशेष मिलने से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना को लेकर  पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें, गौकशी की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। गौकशी को लेकर वर्तमान थाना इज्जनतनगर प्रभारी व भोजीपुरा प्रभारी को गौकशी की घटना को लेकर सस्पेंड कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:-बरेली: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सेल्फी लेते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार