हरदोई: श्री नव दुर्गा पूजन पंडाल में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई। श्री नवदुर्गा पूजन पंडाल में प्रथम दिवस महामाई जगत जननी जी की आरती व मां ज्वाला जी की आरती संपन्न हुई। महेंद्र गुप्ता राणा अध्यक्ष श्री नवदुर्गा पूजन समिति द्वारा आरती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आरती के पश्चात स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की गई। संजय गुप्ता द्वारा करुणामयी किरपामयी …

शाहाबाद/हरदोई। श्री नवदुर्गा पूजन पंडाल में प्रथम दिवस महामाई जगत जननी जी की आरती व मां ज्वाला जी की आरती संपन्न हुई। महेंद्र गुप्ता राणा अध्यक्ष श्री नवदुर्गा पूजन समिति द्वारा आरती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आरती के पश्चात स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की गई।

संजय गुप्ता द्वारा करुणामयी किरपामयी मेरी दयानिधे राधे व ‘दे दे थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जाएगा’, यह बालक तो तर जाएगा, सिंदुल मिश्रा द्वारा तेरी बिगड़ी बना देगी, सागर जी द्वारा तूने मुझे बुलाया शेरावालिए आदि अपने सुंदर भजनों द्वारा दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस स्थानीय बच्चों द्वारा धार्मिक नृत्य संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में संजय मिश्रा, दीपक गुप्ता, राजीव बाजपेयी, रमाकांत मौर्य, सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मणिपर्वत का झूलनोत्सव हुआ शुरू दर्शन करने के लिए भक्तों की लगी भारी भीड़

संबंधित समाचार