हमीरपुर : तालाब में डूबा अधेड़ पुलिस व गोताखोर कर रहे तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। जिले के कुरारा कस्बे में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक अधेड़ भौली रोड स्थित भगत तालाब में पैर फिसलने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। कस्बा के वार्ड नंबर पांच निवासी रामप्रकाश उर्फ हुलासी (48) पुत्र नारायण शाम करीब चार बजे भौली …

अमृत विचार, हमीरपुर। जिले के कुरारा कस्बे में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक अधेड़ भौली रोड स्थित भगत तालाब में पैर फिसलने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। कस्बा के वार्ड नंबर पांच निवासी रामप्रकाश उर्फ हुलासी (48) पुत्र नारायण शाम करीब चार बजे भौली रोड स्थित भगत तालाब गया था।

जहां उसका पैर फिसल जाने पर वहडूब गया। वहीं तालाब के पास बने मकानों में बाहर खेल रहे बच्चों ने जब देखा तो उन्होंने मोहल्ले में यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन पटेल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस लाइन से गोताखोरों को बुलाकर अधेड़ की तलाश शुरू करा दी है। वहां पर कस्बा के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तालाब में डूबे अधेड़ के परिवार के लोग मौके पर मौजूद हैं। जिन्होंने चप्पलों से रामप्रकाश उर्फ हुलासी की पहचान की है।

ग्राम पडुई के पूर्व ग्राम प्रधान राम सजीवन निषाद ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे भौली रोड में हुलासी हाथ में केला लेकर घर जाने की बात कर रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि मूसलाधार बारिश से तालाब पूरा भर गया है।

जिसका पानी रोड़ के किनारे तक आ गया है जिसकी गहराई करीब 30 से 40 फुट होने से गोताखोर अधेड़ को ढूढ़ने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक पवन पटेल ने बताया कि गोताखोरों को पुलिस लाइन से बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें:- कन्नौज: युवती ने गंगा में लगाई छलांग, परिजनों में कोहराम …गोताखोरों ने शुरू की तलाश

संबंधित समाचार