सुल्तानपुर: इस दुर्गा पूजा में पांच समितियां मना रहीं स्वर्ण जयंती महोत्सव
अमृत विचार, सुल्तानपुर। जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार चार चांद लगने वाला हैं। पांच समितियां अपने 50 साल पूरा होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मना रही है। प्रख्यात भगवा रंग भजन गायिका शहनाज अख्तर का कोई जागरण करा रहा है तो कोई महाराष्ट्र का मराठी बैंड बजाएंगा। माता रानी के 56 …
अमृत विचार, सुल्तानपुर। जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार चार चांद लगने वाला हैं। पांच समितियां अपने 50 साल पूरा होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मना रही है। प्रख्यात भगवा रंग भजन गायिका शहनाज अख्तर का कोई जागरण करा रहा है तो कोई महाराष्ट्र का मराठी बैंड बजाएंगा। माता रानी के 56 भोग लगाकर चलने वाला भंडारा समेत कई अन्य आकर्षण महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
श्री अंबे माता पूजा समिति चित्रा स्टूडियो गली
यहां मां अंबे का भवन मथुरा-वृंदावन में विष्व का सबसे ऊंचा चंद्रोदय मंदिर की अनुकृति का बनाया जा रहा है। यहां मां का दिव्य दर्शन और अलौकिक आरती कराई जाएगी। समिति के अंकित लोहिया ने बताया कि छह अक्टूबर को रात आठ बजे से प्रख्यात भगवा रंग भजन गायिका शहनाज अख्तर का जागरण होगा। अद्भुत विसर्जन शोभायात्रा पर 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र का प्रसिद्ध मराठी बैंड बजेगा। मां के भवन का पुष्प से श्रृंगार प्रतिदिन अलग-अलग किया जाएगा।
अन्नपूर्णा माता पूजा समिति गल्ला मंडी
महोत्सव में अपनी आकर्षक लाइटिंग के लिए अलग पहचान बनाने वाली मां अन्नपूर्णा माता पूजा समिति इस बार अपना स्वर्ण जयंती महोत्सव मना रही है। अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरि ने बताया कि इस बार की महाआरती मुख्य आकर्षण होगा। आठ अक्टूबर को बनारस के पंडितों द्वारा तो नौ अक्टूबर को नासिक प्रयाग से आए हुए पुरोहित आरती कराएंगे। विसर्जन शोभायात्रा में नासिक का ढोल बजेगा।
श्री विंध्यवासिनी माता पूजा समिति गभड़ियां
यह समिति भी अपने 50वें साल में पहुंच गई है। तिरंगा थीम पर पंडाल परिसर की भव्य सजावट की जा रही है। पांच अक्टूबर को समिति के ऐसे पदाधिकारी जो अब नहीं रहे, उनके परिवार को स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा। छह को शहीद के परिवार को सम्मानित किया जाएगा और सामूहिक दुखदुरिया का आयोजन होगा। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि सात अक्टूबर को मृतक विद्युत संविदा कर्मियों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा। नौ अक्टूबर को भव्य विशाल दीप आरती का कार्यक्रम होगा। वहीं, गायत्री माता पूजा समिति चौक व मां अष्टभुजी माता पूजा समिति गांधीनगर राहुल चौराहा भी स्वर्ण जयंती महोत्सव मना रहा है।
यह भी पढ़ें… रविवार के घटनाक्रम से गहलोत का कोई लेना देना नहीं: डॉ महेश जोशी
