सुल्तानपुर: रामलीला महोत्सव में प्रभु श्रीराम के जन्म का मंचन
अमृत विचार, सुल्तानपुर। संत तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट समिति की ओर से चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में प्रभु श्रीराम के जन्म का मंचन किया। अयोध्या के कलाकारों ने श्रीराम के जन्म का मंचन किया तो पूरा पंडाल भाव विभोर हो उठा। मंगलवार को अमेठी कांग्रेस के प्रवक्ता व …
अमृत विचार, सुल्तानपुर। संत तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट समिति की ओर से चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में प्रभु श्रीराम के जन्म का मंचन किया। अयोध्या के कलाकारों ने श्रीराम के जन्म का मंचन किया तो पूरा पंडाल भाव विभोर हो उठा।
मंगलवार को अमेठी कांग्रेस के प्रवक्ता व श्रीराम लीला ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी व बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कलाकारों की आरती कर मंचन का शुभारंभ किया। लंकापति रावण के अत्याचार से कराह रही पृथ्वी को देवताओं से रक्षा की प्रार्थना की गई। देवताओं द्वारा भगवान विष्णु से माता पृथ्वी को रावण के अत्याचार से मुक्ति देने की प्रार्थना की गई।
भगवान विष्णु द्वारा राम अवतार की भविष्यवाणी करने व अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र के रूप में पृथ्वी पर पहुंचकर पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया। महर्षि द्वारा पुत्र प्राप्ति का वरदान देने राम के अवतार व सीता जन्म के प्रसंग की कथा का मंचन किया। इस बार अयोध्या से पधारे कलाकारों ने सजीव मंचन को शहरवासी खूब पसंद कर रहे है। मौके पर प्रधानाचार्य सतीश त्रिपाठी, कार्यक्रम के प्रबंधक हरिव्रत मिश्रा, साधना चतुर्वेदी, राजदेव शुक्ल, संगीता सिंह व अन्य रहे।
यह भी पढ़ें… सुल्तानपुर: इस दुर्गा पूजा में पांच समितियां मना रहीं स्वर्ण जयंती महोत्सव
