बाराबंकी: नेशनल हाईवे को चौड़ा करने के लिए बड़े स्तर पर हुई पेड़ों की कटाई: कमांडेंट
अमृत विचार ,हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ के होमगार्ड कर्मियों की तरफ से वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत कनवा के अमृत सरोवर तालाब पर बुधवार दोपहर किया गया। इस मौके पर कंपनी कमांडर राजेंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा के राज मार्ग व नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के निर्माण से पौधों की बड़े स्तर पर कटाई …
अमृत विचार ,हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ के होमगार्ड कर्मियों की तरफ से वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत कनवा के अमृत सरोवर तालाब पर बुधवार दोपहर किया गया। इस मौके पर कंपनी कमांडर राजेंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा के राज मार्ग व नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के निर्माण से पौधों की बड़े स्तर पर कटाई हुई है, जिसकी भरपाई के लिए हम लोगों को आगे आना होगा और अधिक से अधिक पौधों को रोपित करना होगा। इस मौके पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिव कुमार चतुर्वेदी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिला महामंत्री सौरभ मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सुभाष दीक्षित, उपेंद्र वर्मा, महेंदर सिंह, राकेश कुमार सिंह, कनवा प्रधान विनय रावत आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जिसमें पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित उप जिलाधिकारी हैदर गढ़ सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा होमगार्ड जिला कमांडेंट डीके विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से पीपल, आम का पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने कहा कि पीपल आम आज पौधों को रोपित करना हुआ संरक्षण करना पुण्य का कार्य है कहा पीपल बरगद सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष है इसलिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करना चाहिए।
उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ सुरेंद्रपाल विश्वकर्मा ने कहा कि एक पौधा रोपित करने व संरक्षित करने पर 10 पुत्रों के समान होता है। होमगार्ड जिला कमांडेंट डीके विश्वकर्मा ने कहा पौधे लगाने से प्रदूषण खत्म होता है और अच्छी बरसात होती है अच्छी बरसात होने पर किसानों फसलों की उपज बढ़ती है।
यह भी पढ़ें…दुर्घटना : बाढ़ के पानी में अनियंत्रित होकर पुलिया से बाइक गिरी, दंपती की मौत
