बरेली: डा. सौम्या ने डेंटिस्ट्री पर लिखी पुस्तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज की डा. सौम्या अस्तेकर ने ‘डर्मेटो ग्लाइफिक्स इन डेंटिस्ट्री’ पुस्तक लिखी है। यह पुस्तक बताती है कि अंगुलियों के निशान केवल फॉरेंसिक जांच के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि जीव विज्ञान, अनुवांशिकी, मनुष्य जाति विज्ञान और दंत चिकित्सा के लिए भी काफी अहम …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज की डा. सौम्या अस्तेकर ने ‘डर्मेटो ग्लाइफिक्स इन डेंटिस्ट्री’ पुस्तक लिखी है। यह पुस्तक बताती है कि अंगुलियों के निशान केवल फॉरेंसिक जांच के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि जीव विज्ञान, अनुवांशिकी, मनुष्य जाति विज्ञान और दंत चिकित्सा के लिए भी काफी अहम हैं।

इन निशानों के माध्यम से कई रोग के होने या न होने की संभावनाएं बताई जा सकती हैं। उन्होंने डा. मधुसूदन अस्तेकर के सहयोग से यह पुस्तक लिखी है। डा. सौम्या ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति डा. अशोक अग्रवाल की सकारात्मक सोच व कर्मठता से प्रेरित होकर चिकित्सक व छात्र ऐसे रचनात्मक कार्य कर पा रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य डा. सुनील समेत अन्य चिकित्सकों को सहयोग के लिए धन्यवाद किया है।

संबंधित समाचार