आगरा: जिले की सीमाओं पर सतर्कता के साथ बढ़ाई पुलिस फोर्स
आगरा/कासगंज, अमृत विचार। बीती रात कोतवाली पर धरने के दौरान भाकियू स्वराज नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद लोगों में आक्रोश है। जिसके चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाकियू स्वराज के समर्थन में अन्य किसान संगठनों के आने की आशंका है। इस आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कासगंज जिले की …
आगरा/कासगंज, अमृत विचार। बीती रात कोतवाली पर धरने के दौरान भाकियू स्वराज नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद लोगों में आक्रोश है। जिसके चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाकियू स्वराज के समर्थन में अन्य किसान संगठनों के आने की आशंका है।
इस आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कासगंज जिले की सीमाओं पर सुबह से ही सतर्कता और चेकिंग बढ़ा दी है। पुलिस ने बुधवार सुबह से कासगंज-अलीगढ़ रोड, कासगंज-बरेली रोड, कासगंज-एटा-आगरा रोड, कासगंज-मथुरा-हाथरस रोड पर चैक पोस्टों पर फोर्स की तैनाती कर दी है।
गाड़ियों को चैक करके देखा जा रहा है कि, वाहनों में कोई किसान संगठनों का कार्यकर्ता व नेता तो नहीं है। इस चेकिंग में विशेष रूप से दिल्ली-हरियाणा या पंजाब की ओर से आने वाले वाहन देखे जो रहे हैं।
