सुल्तानपुर: महिला पर फेका नशीला पाउडर, लॉकेट छीनकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। खेत से घर लौट रही महिला के साथ घात लगाकर पहले से झाड़ी में बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उसके मुंह पर नशीला पाउडर फेंक कर उसके गले से सोने की लॉकेट छीन फरार हो गए। आनन-फानन में परिवारजन महिला को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची …

अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। खेत से घर लौट रही महिला के साथ घात लगाकर पहले से झाड़ी में बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उसके मुंह पर नशीला पाउडर फेंक कर उसके गले से सोने की लॉकेट छीन फरार हो गए। आनन-फानन में परिवारजन महिला को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जयसिंहपुर तहसील अंतर्गत मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के डींगुपुर बनकेगांव सुमेरे का पुरवा निवासी शालू यादव (30) पत्नी जितेंद्र कुमार बुधवार सुबह करीब 10 बजे अकेले खेत से लौट रही थी। पीड़िता के मुताबिक जैसे ही वह शारदा सहायक खंड-16 नहर की पश्चिम पटरी पर पहुंची थी तभी झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने उसके मुंह पर नशीला पाउडर फेंक दिया।

जिससे वह घबराकर भागते हुए झाड़ियों में गिर पड़ी। आरोप है कि इसी बीच बदमाशों ने उसके गले से सोने की लॉकेट छीन लिया। शालू ने बताया कि सोने की लाकेट छीनते समय एक ने साड़ी पहन रखी थी तो दूसरे ने काले कपड़े से मुंह को ढका हुआ था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों के साथ गांव के लोगों ने पीड़िता को सीएचसी मोतिगरपुर ले आए। जहां उसका उपचार किया गया। सूचना पर पहुंची मोतिगरपुर पुलिस जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें… सुल्तानपुर: रामलीला महोत्सव में प्रभु श्रीराम के जन्म का मंचन

संबंधित समाचार