रायबरेली : युवक ने अपने घर के पीछे पेड़ में लगाया फंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के मोहा मजरे उमरन गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उक्त गाँव निवासी हसमत अली (30) मंगलवार की शाम घर में खाना खा कर सो गया था। रात …

अमृत विचार, रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के मोहा मजरे उमरन गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

उक्त गाँव निवासी हसमत अली (30) मंगलवार की शाम घर में खाना खा कर सो गया था। रात करीब दो बजे पत्नी मेहनाज बानो ने देखा तो उसका पति बिस्तर पर नहीं था ।घर में देखने के बाद उसने अपनी सास ससुर व देवर इसरार को बताया तो घर के सभी लोग खोजबीन करने लगे।

तभी घर के पीछे नीम के पेड़ मे दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकते हुए देखा , तो चीख पुकार शुरू कर दी। जिसके बाद पड़ोसियों समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी गई । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेजा है।

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो मासूम पुत्र शान, रेहान है। कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी : पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार