बहराइच : हवालत से बंदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। विशेश्वरगंज थाने के हवालात में बंद एक आरोपी बुधवार तड़के बीमार होने की बात कही। इसके बाद सिपाही पानी लाने के लिए गया। सिपाही के जाते ही बंदी ने दूसरे सिपाही को धक्का दिया और फरार हो गया। इससे हड़कंप मच गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। विशेश्वरगंज थाने …

अमृत विचार, बहराइच। विशेश्वरगंज थाने के हवालात में बंद एक आरोपी बुधवार तड़के बीमार होने की बात कही। इसके बाद सिपाही पानी लाने के लिए गया। सिपाही के जाते ही बंदी ने दूसरे सिपाही को धक्का दिया और फरार हो गया। इससे हड़कंप मच गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

विशेश्वरगंज थाने में रात 12 बजे से तीन बजे के मध्य कांस्टेबल रोहित कुमार, शुभम कुमार थाने की निगरानी कर रहे थे। जबकि कार्य का लेखन कांस्टेबल जितेंद्र पाल कर रहे थे। थाने में वारंटी विनोद कुमार पुत्र राम जी निवासी धनघटा हवालात में बंद था। सुबह तीन बजे उसने घबराहट होने की बात बताई।

जिस पर बंदी को हवालात से बाहर बैठा दिया गया। सिपाही जितेंद्र पानी लेने चले गए। तभी बंदी मौके से फरार हो गया। बंदी के विरुद्ध धारा 498 का मुकदमा थाने में दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी से बात करने के लिए फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि बंदी को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : सीसीटीवी कैमरे से लैस वैन में अब बंदी जाएंगे जेल

संबंधित समाचार