बरेली: मृत अवस्था में चारपाई पर मिली महिला, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
बरेली,अमृत विचार। एक महिला बीती रात अपने ससुराल में मृत पाई गई। मौत की सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी शाहिद की 28 वर्षीय पत्नी अफसाना की …
बरेली,अमृत विचार। एक महिला बीती रात अपने ससुराल में मृत पाई गई। मौत की सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी शाहिद की 28 वर्षीय पत्नी अफसाना की बीती रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पिता बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी वाहिद नूर ने बताया कि उसने अपनी बेटी अफसाना का विवाह 3 वर्ष पूर्व शाहिद से किया था। उसने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन, विवाह के बाद से ही दहेज कम मिलने की बात पर शाहिद अफसाना को परेशान करता था। उसके साथ मारपीट करता था पिता ने आरोप लगाया कि कल शाम को शाहिद ने अफसाना की गला घोट कर हत्या कर दी और घरवालों को सूचना नहीं दी ।
गांव में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों ने अफसाना के मायके वालों को सूचना दी। तब वह मौके पर पहुंचे उन्हें अफसाना की लाश घर में चारपाई पर मिली। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें:- बरेली: वेतन भुगतान न होने पर आशा वर्कर्स में रोष, डीएम को ज्ञापन देकर बताई समस्या
