रायबरेली : युवतियों को बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,रायबरेली। जिले की पुलिस ने मंगलवार को दो सगी बहनों को आत्महत्या करने से रोक लिया। पिता की डांट से आहत दो सगी बहने गंगा नदी में छलांग लगाने जा रही थी। तभी पुलिस की नजर उन पर पड़ गई जिससे उनकी जान बच गई, पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर वापस घर भेज …

अमृत विचार,रायबरेली। जिले की पुलिस ने मंगलवार को दो सगी बहनों को आत्महत्या करने से रोक लिया। पिता की डांट से आहत दो सगी बहने गंगा नदी में छलांग लगाने जा रही थी। तभी पुलिस की नजर उन पर पड़ गई जिससे उनकी जान बच गई, पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर वापस घर भेज दिया था।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो गंगा पुल पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह आरक्षी शिवम कुमार व हरेंद्र सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान क्षेत्र के रासी गांव की दो युवतियां अपने पिता की डांट से आहत होकर गंगापुल से छलांग लगाने जा रही और वह पुल की रेलिंग पर चढ़ी ही थी कि पुलिस की नजर उनपर पड़ गई तभी भाग कर पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया और मामले की जानकारी लेकर परिजनों को दी।

उन्हें सकुशल घर भिजवाया। वही एसपी आलोक प्रियदर्शी को मामले की जानकारी हुई तो बुधवार को पुलिसकर्मियों को कार्यालय बुलाकर कर उन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: अच्छी वर्दी में फिट दिखने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

संबंधित समाचार