‘XXX’ वेब सीरीज को लेकर एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बेगूसराय। बेगूसराय कोर्ट (बिहार) ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। दोनों पर अपनी वेब सीरीज़ ‘XXX’ (सीज़न-2) में सैनिकों का अपमान और उनके परिवार की भावनाएं आहत करने का आरोप है। शिकायतकर्ता व पूर्व सैनिक शंभू कुमार के मुताबिक, इस सीरीज़ में एक सैनिक की पत्नी …

बेगूसराय। बेगूसराय कोर्ट (बिहार) ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। दोनों पर अपनी वेब सीरीज़ ‘XXX’ (सीज़न-2) में सैनिकों का अपमान और उनके परिवार की भावनाएं आहत करने का आरोप है। शिकायतकर्ता व पूर्व सैनिक शंभू कुमार के मुताबिक, इस सीरीज़ में एक सैनिक की पत्नी से जुड़े कई आपत्तिजनक सीन हैं।

मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बिहार की एक कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बुधवार को बेगूसराय की एक कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ यह वारंट जारी किया। बता दें कि एकता और शोभा पर उनकी वेब सीरीज ‘XXX 2’ में भारतीय सेना का अपमान करने और उनके परिवार की भावनाओं को आहत करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर यह वारंट जारी किया है। उन्होंने 2020 में अपनी शिकायत में कहा था कि सीरीज ‘XXX 2’ में एक सैनिक की पत्नी से जुड़े कई आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। इसमें ऐसा दिखाया गया है कि जब सैनिक ड्यूटी पर जाते हैं, तो उनकी पत्नियां दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं।

पूर्व सैनिक शंभू के वकील ऋषिकेश पाठक ने बताया, इस सीरीज को एकता की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के स्वामित्व वाले OTT प्लेटफॉर्म ALT बालाजी पर प्रसारित किया गया था। शोभा भी बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी हैं। कोर्ट ने दोनों को समन जारी किया था और मामले के संबंध में कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। वकील ऋषिकेश ने बताया कि कोर्ट में पेश नहीं होने के बाद एकता और शोभा के खिलाफ वारंट जारी किया गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल फरवरी में एकता और शोभा के खिलाफ समन जारी किया गया था। एकता के ऑफिस ने इस समन को प्राप्त भी किया गया था। इस मामले में एकता और उनकी मां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद सीरीज से पहले आपत्तिजनक सीन्स को ब्लर किया गया। फिर मेकर्स ने इन सीन्स को हटा दिया था। इस मामले को लेकर एकता को काफी ट्रोल किया गया था। उन्हें रेप की धमकियां तक मिली थीं। इसके बाद एकता ने लोगों से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था, हम भारतीय सेना का बहुत सम्मान करते हैं। अगर कोई प्रमाणिक सैन्य संस्थान हमें माफी मांगने के लिए कहता है, तो हम इसके लिए भी तैयार हैं।

क्या है वेब सीरीज ‘XXX 2’ ?
‘XXX 2’ 8 फरवरी, 2020 को रिलीज हुई थी। सीरीज में ‘प्यार और प्लास्टिक’, ‘बोस डीके भाग’, ‘ट्रिपल सीट- XXX’, ‘संपूर्ण रिश्ता’ और ‘इनसिक्योर हसबैंड’ नामक पांच एपिसोड प्रसारित किए गए थे। इस सीरीज में अदिति कोहली, पारस तोमर, प्रतीक सहजपाल, समीक्षा भटनागर, गरिमा जैन और मोहित कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे। इसका पहली सीजन 2018 में आया था। इसे ZEE5 पर रिलीज किया गया था।

ये भी पढ़ें : कोरोना की चपेट में आईं एकता कपूर और डेलनाज ईरानी, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी

संबंधित समाचार