‘सैनिटरी पैड’ के सवाल पर ‘फ्री कंडोम’ की बात कहने वाली IAS से NCW ने मांगा जवाब
पटना। बिहार के पटना में मंगलवार को सशक्त बेटी-समृद्ध बिहार नामक कार्यक्रम में एक छात्रा ने अधिकारियों से पूछा कि पोशाक-छात्रवृत्ति की तरह सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती क्या? इस पर आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने कहा कि मांगों का कोई अंत है?…कल को कहेंगे जींस-पैंट क्यों नहीं दे सकते…जब परिवार …
पटना। बिहार के पटना में मंगलवार को सशक्त बेटी-समृद्ध बिहार नामक कार्यक्रम में एक छात्रा ने अधिकारियों से पूछा कि पोशाक-छात्रवृत्ति की तरह सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती क्या? इस पर आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने कहा कि मांगों का कोई अंत है?…कल को कहेंगे जींस-पैंट क्यों नहीं दे सकते…जब परिवार नियोजन की बात आएगी तब निरोध भी मुफ्त में देना पड़ेगा।
बिहार की सीनियर आईएएस अधिकारी व महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा की तरफ से छात्रा के सवाल पर दी गई टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की तरफ से हरजोत कौर बम्हरा से 7 दिनों में लिखित में जवाब मांगा गया है।
IAS अफ़सर से छात्रा ने सैनिटरी पैड न मिलने पे सवाल क्या पूछा मैडम भड़क गयी। बोली सरकार से सब मुफ्त में चाहिए तो कल निरोध भी मांगोगी! खुद जनता के टैक्स पे ऐश कर रही हैं। बेटी कुछ बोलें तो उन्हें पाकिस्तान जाने की हिदायत देती हैं।@yadavtejashwi जी, इस अधिकारी के ख़िलाफ़ ऐक्शन लीजिए pic.twitter.com/JKCsQJoIFF
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 28, 2022
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने बिहार में मुफ्त सैनिटरी पैड की मांग पर छात्रा से कल निरोध भी मुफ्त में देना पड़ेगा कहने वाली आईएएस अधिकारी हरजोत कौर पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया कि खुद जनता के टैक्स पर ऐश कर रही हैं। बेटी कुछ बोलें तो उन्हें पाकिस्तान जाने की हिदायत देती हैं।
क्या है पूरा मामला ?
बिहार की राजधानी पटना में एक सरकारी कार्यक्रम में महिला आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक हरजोत कौर ने इस कार्यक्रम में शामिल छात्राओं की शिकायतों और सवालों पर एक से बढ़कर एक अटपटे जवाब दिए। किसी से कहा कि पाकिस्तान चली जाओ। किसी से कहा कि आज सैनिटरी पैड मांग रही हो, कल को निरोध मांगोगी। किसी से कहा कि घर में कितने वाशरूम हैं जो स्कूल में अलग चाहिए। शिकायत करने वाली एक लड़की ने कहा कि स्कूल में लड़कियां पानी कम पीती हैं ताकि पेशाब ना लगे और उन्हें टूटे हुए शौचालय में ना जाना पड़े जिसमें लड़के भी घुस आते हैं।
मंगलवार को महिला एवं बाल विकास निगम, यूनिसेफ, सेव द चिल्ड्रेन और प्लान इंटरनेशनल के कार्यक्रम सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार: टुवार्ड्स एन्हान्सिंग द वैल्यू ऑफ गर्ल चाइल्ड में हरजोत कौर ने एक छात्रा के स्कूलों में सैनिटरी पैड देने के सवाल पर कहा कि लोगों की मांग का कोई अंत नहीं है। लोग हमेशा कुछ न कुछ मांगते रहेंगे। छात्रा ने सवाल किया था कि बिहार के स्कूलों में क्या सरकार 20 रुपये का सैनिटरी पैड उपलब्ध नहीं करवा सकती।
इस सवाल पर IAS मैडम के तेवर बदल गए। हरजोत कौर यहां तक बोल गईं कि सरकार से लोग बहुत कुछ मांगना शुरू कर देंगे। कल जींस की मांग उठने लगेगी फिर सुंदर जूते मांगने लगेंगे। मांगों का कोई अंत नहीं है। हरजोत कौर ने ये तक कह दिया कि ऐसे अगर मांग जारी रहेगी तो लोग फ्री निरोध भी मांगने लगेंगे। कौर ने कहा कि लड़कियों को सशक्त होने की जरूरत है। हर चीज के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहें।
कार्यक्रम में लैंगिक असमानता के खिलाफ चल रही योजनाओं से छात्राओं को परिचित कराना था। लेकिन जब लड़कियों ने सवाल पूछे तो विवादित जवाब मिले। एक छात्रा ने स्कूल में शौचालय टूटे होने का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें लड़के घुस जाते हैं, पेशाब ना लगे इसलिए लड़कियां पानी कम पीती हैं तो हरजौत कौर ने संवेदनहीन तरीके से कहा कि तुम्हारे घर में कितने शौचालय हैं, हर जगह अलग से कुछ मांगोगी तो कैसे चलेगा। कार्यक्रम के बाद हरजोत ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।
हरजोत कौर 1992 बैच की बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वो महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं। कौर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव भी रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें : स्वाति मालीवाल ने कहा- ट्विटर बन रहा अश्लीलता का अड्डा, खुलेआम बेच रहे बच्चियों के वीडियो, बताई कीमत
