अपनी नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे अखिलेश: राकेश त्रिपाठी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश चार चुनाव हारने के बाद भी कास्ट और कम्युनल समीकरण पर …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश चार चुनाव हारने के बाद भी कास्ट और कम्युनल समीकरण पर ही अड़े हैं जबकि चुनाव विकास पर हो रहे हैं।
अपनी नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ कर वह अपने कार्यकर्ताओं को बरग़ला रहे हैं, लेकिन अखिलेश ने एक सच स्वीकार किया कि भाजपा के पन्ना प्रमुख हर बूथ पर मौजूद हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को गुरुवार को संबोधित किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने हर विधानसभा क्षेत्र में हमारे मतदाताओं का नाम हटाने का काम किया है। हम हारे नहीं हैं, हमें हराया गया। सपा से सत्ता छीनी गयी है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को लगातार तीसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश को तीसरी बार मिली सपा की कमान तो केशव मौर्य ने कसा तंज, कही यह बड़ी बात
