अबकी जीपीएस सिस्टम वाले ट्रक ही कर सकेंगे धान की ढुलाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। क्रय सत्र में गेहूं और धान की ढुलाई के दौरान होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार शासन ने नियमों में बदलाव किए हैं। अबकी बार पहली नवम्बर से शुरू होने वाली धान की खरीद में वही ट्रक ढुलाई कर सकेंगे, जिनमें ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम यानि जीपीएस लगे होंगे। इसके …

अमृत विचार, अयोध्या। क्रय सत्र में गेहूं और धान की ढुलाई के दौरान होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार शासन ने नियमों में बदलाव किए हैं। अबकी बार पहली नवम्बर से शुरू होने वाली धान की खरीद में वही ट्रक ढुलाई कर सकेंगे, जिनमें ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम यानि जीपीएस लगे होंगे।

इसके लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। धान की खरीद के लिए विभाग ने शुरुआती चरण में 125 खरीद केंद्र बनाए हैं। सामान्य धान का मूल्य 2040 रुपये व ग्रेड ए धान का मूल्य 2060 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। इस बार क्रय केंद्रों से धान की ढुलाई करने वाले ट्रकों को जीपीएस सिस्टम से लैस करने की तैयारी है।

उधर, खरीद के लिए विपणन विभाग ने पहले चरण में विभाग और पीसीएफ के केंद्रों का निर्धारण हुआ है। क्रय केंद्रो में नवम्बर से फरवरी माह तक खरीद चलेगी। विभाग का कहना है कि शुरुआती चरण में 125 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल धान खरीद के लिए 64 क्रय क्रेंद्र खोले गए थे। इस बार किसानों के लिए टोकन सिस्टम भी लागू किया गया है। धान की खरीद के लिए तहसील और ब्लाक स्तर पर अलग-अलग मानीटरिंग के लिए संबधित विभागों के कर्मचारियों को लगाया गया है। खरीद को लेकर सभी तैयारी का दावा किया गया है।

जिले में नवम्बर से धान की खरीद शुरू होगी। खरीद में पारदर्शिता लाने को कई नियमों में बदलाव किए हैं। क्रय केंद्रों से धान की ढुलाई वाले ट्रक जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे। इसकी व्यवस्था की जा रही है।
अजीत सिंह, डिप्टी आरएमओ, खाघ एवं विपणन विभाग

यह भी पढ़ें… अयोध्या: छुट्टा मवेशियों के धरपकड़ का अभियान फेल, हाईवे पर बढ़ीं दुर्घटनाएं

संबंधित समाचार