बहराइच: पत्रकारिता सिखाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को पत्रकारिता सिखाने के नाम पर एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के कग्गर गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र बड़ेलाल का संपर्क फखरपुर थाना क्षेत्र के एक …

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को पत्रकारिता सिखाने के नाम पर एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के कग्गर गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र बड़ेलाल का संपर्क फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से हुआ। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि राकेश ने महिला को पत्रकार बनाने के नाम पर शोषण शुरू किया। दो दिन पूर्व महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि मेडिकल जांच के लिए महिला को जिला अस्पताल भेजा है।

ये भी पढ़ें-देहरादून: लगारतार बढ़ रहे डेंगू मरीजों के आंकड़ों से घबराया स्वास्थ्य विभाग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज